Thursday Apr 23, 2026

लोहाघाट के पाटन पाटनी क्षेत्र में गुलदार के दिखने से ग्रामीणों में डर

पिंजरा लगाने सहित बचाव के अन्य उपाय करने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में खौफ है। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 8:15 बजे गुलदार एक घर के आंगन में अचानक आ धमका। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार उनके घर के आंगन में पहुंच गया। जैसे ही परिवार और आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भी गुलदार कुछ देर तक आंगन में घूमता रहा, उसके बाद जंगल की ओर चला गया।

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कनेड़ा तोक में भी गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दे रही हैं। इससे ग्रामीणों में डर बढ़ गया है। वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडेय ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि शाम के समय बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर न निकलने दें, घरों के आसपास रोशनी का इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.