Sunday Jun 21, 2026

गौरव सेनानी कल्याण समिति के पूर्व सैनिक संगठन ने खुशी जताई

चंपावत निवासी वेद प्रकाश चंद्र जोशी ने 38 साल तक इंफेंट्री बटालियन, मिलिट्री इंटेलीजेंस और सैन्य अभिलेख विभाग में सेवाएं दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के फुलारगांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश चंद्र जोशी (सेना मेडल) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। वे बेहद कुशल नेतृत्व वाले बहादुर सैन्य अधिकारी रहे हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश चंद्र जोशी।

 

उन्होंने 38 साल तक इंफेंट्री बटालियन, मिलिट्री इंटेलीजेंस और सैन्य अभिलेख विभाग में सेवाएं दी हैं। चयनित होने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.