Thursday Feb 19, 2026

सभी दलों से की समर्थन की अपील

तीन दिनी धरने का दूसरा दिन

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में लॉ फैकल्टी (विधि संकाय) खोलने की मांग को लेकर लोहाघाट गांधी चौक में खराब मौसम के बावजूद लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का धरना आज 18 फरवरी को दूसरे दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में जारी धरने को उक्रांद, कांग्रेस सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है।

वक्ताओं ने कहां कि विधि संकाय क्षेत्र के युवाओं की महत्वपूर्ण जरूरत है। फिलहाल यहां के युवा विधि स्नातक की पढ़ाई के लिए कम से कम 120 किमी दूर अल्मोड़ा जाने को मजबूर हैं। विधि संकाय का ऐलान 21 अक्टूबर 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किया था, लेकिन 12 साल से अधिक बीतने के बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। 

धरना देते संघर्ष समिति के कार्यकर्ता।

चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर संघर्ष समिति तीन दिनी धरने के बाद भविष्य में आंदोलन की रणनीति तय करेगी। समिति ने सभी दलों से इस मांग के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की है। लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, राजकिशोर शाह, दीपक शाह, रमेश बिष्ट, प्रहलाद सिंह मेहता, राजू भैया, अक्षत ओली, दीपांशु, डीडी पांडेय, भुवन बिष्ट आदि ने धरना दिया।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.