Tuesday Jul 21, 2026

मृत नर गुलदार 5-6 साल का था

बाराकोट के सुगंरखाल में कल 17 फरवरी को मूर्छित हाल में पड़ा मिला

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के सुंगरखाल गांव के पास कल मिले मूर्छित गुलदार को नहीं बचाया जा सका। इलाज के दौरान गुलदार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार को जलाया जाएगा।

 

वन क्षेत्राधिकारी राजेशी जोशी के मुताबिक कल 17 फरवरी को सुंगरखाल गांव के पास मूर्छित मिले नर गुलदार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर छीड़ा चौकी में रखा था। पशुपालन विभाग में चिकित्सक टीपी यादव और डॉ. सुशोभित सिंह ने गुलदार का इलाज किया, लेकिन गुलदार को बचाया नहीं जा सका। मृत गुलदार नर था और उसकी उम्र 5 से 6 साल थी। गुलदार का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुलदार की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.