पाटी नगर पंचायत वार्डों के आरक्षण की स्थिति:
रानीचौड़ वार्ड: महिला आरक्षित।
पूनाकोट: अनुसूचित जाति महिला।
जौलाड़ी: अनारक्षित।
न्यू कॉलोनी: अनारक्षित।
पाटी नगर पंचायत के 4 वार्डों में से 2 सीटें भी आरक्षित
आपत्तियों के निस्तारण के बाद साफ हुई तस्वीर
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। चंपावत जिले के पांचवें (पाटी नगर पंचायत) नगर निकाय के आरक्षण आवंटन की तस्वीर फायनल हो गई है। पाटी नगर पंचायत का पहला अध्यक्ष अनुसूचित जाति का होगा। इसके अलावा पाटी नगर पंचायत के 4 वार्डों में से 2 सीटें भी आरक्षित होंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद तस्वीर साफ हुई।
DM कार्यालय द्वारा जारी अंतिम अधिसूचना के मुताबिक 4 वार्डों में से 2 सीटों में आरक्षण होगा।रानीचौड़ वार्ड महिला और पूनाकोट वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होगी। जबकि शेष दो सीटें अनारक्षित हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगा।
पाटी नगर पंचायत में 1984 मतदाता:
चंपावत जिले के पांचवें नगर निकाय और दूसरे नगर पंचायत में कुल 1984 मतदाता हैं। पंचायत में 4 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 3 वार्ड आरक्षित होंगे। पाटी तहसील की यह इकलौती नगर पंचायत होगी। इस पंचायत में पाटी व जौलाड़ी ग्राम पंचायत के अलावा गूम ग्राम पंचायत का एक हिस्सा शामिल है।
चंपावत जिले की वर्तमान नगर निकायों में अध्यक्ष के आरक्षण की स्थिति:
चंपावत नगर पालिका: महिला आरक्षित।
टनकपुर नगर पालिका: अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित।
बनबसा नगर पंचायत: अनुसूचित जाति आरक्षित।
लोहाघाट नगर पालिका: अनारक्षित।
© 2026. All Rights Reserved.