Monday May 25, 2026

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन, मिलेगा नकद पुरस्कार

30 अप्रैल की शाम 5 बजे तक खेल निदेशालय देहरादून में जमा होंगे आवेदन

देवभूमि टुडे

चंपावत। राज्य खेल निदेशालय ने वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 30 अप्रैल की शाम 5 बजे तक खेल निदेशालय देहरादून में डाक से या हाथोंहाथ जमा कराए जा सकते हैं।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ संबंधित खेल संघ की संस्तुति, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य के प्रतिनिधित्व का प्रमाण पत्र और खिलाड़ी व प्रशिक्षक की बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। साथ ही, प्रशिक्षक को 180 दिनों के निरंतर प्रशिक्षण और खिलाड़ी को नशीले पदार्थों के सेवन नहीं करने का शपथ पत्र भी देना होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.