Thursday Apr 30, 2026

टनकपुर में लकड़ी लेने जंगल गई महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के शारदा रेंज में लकड़ी लेने गई 45 वर्षीय एक महिला को हाथी ने महिला को पटक दिया। और फिर कुचल कर मार डाला। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। बाद में देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टनकपुर नई बस्ती, वार्ड नंबर 5 निवासी 54 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी भूप राम आज 19 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे शारदा रेंज, टनकपुर क्षेत्र में नंधौर अभयरण्य क्षेत्र में लीसा डिपो के पास महिलाओं के संग लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही अन्य महिलाएं देखते ही चीख-पुकार करते हुए भागने लगी।

माधवी देवी। (फाइल फोटो)
अस्पताल में मौजूद लोग।

 

महिलाओं ने गश्त कर रहे वन दरोगा मुकेश तड़ागी व वन बीट अधिकारी मुल्की राज काे जानकारी दी। पहले महिला को उठाकर पटका और फिर कुचल दिया। क्षत-विक्षत हाल में महिला को पड़ा देख पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया। मृतक के पति सेवानिवृत रोडवेज कर्मी हैं। इन्हें तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा है। वहीं क्षेत्र में दहशत है।

CM ने जताया शोक

चंपावत/टनकपुर। माधुरी देवी की मौत पर CM पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई। हल्द्वानी के DFO कुंदन कुमार ने मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। शारदा के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि मृतकाश्रित को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस राशि में से 3 लाख रुपये पोस्टमार्टम के बाद दिए जा रहे है।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.