Friday Mar 27, 2026

चंपावत के फूंगर क्षेत्र में 103 नाली भूमि पर बन रही जिला जेल के काम को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ करने के DM मनीष कुमार ने निर्देश दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के फूंगर क्षेत्र में 103 नाली भूमि पर ₹56 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जिला जेल का DM मनीष कुमार ने मौका मुआयना कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधन जिला जेल का मुआयना करते डीएम मनीष कुमार।

प्रस्तावित जिला जेल में हॉस्पिटल ब्लॉक, 2 पुरुष बैरक, 1 महिला बैरक, 1 सोलिटरी सेल, 1 माइनर सेल, वर्कशॉप सहित आधुनिक प्रशासनिक एवं सुरक्षा सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। 196 बंदियों की क्षमता वाले इस कारागार में 156 पुरुष, 20 महिला बंदियों तथा 20 सोलिटरी सेल की व्यवस्था होगी।

DM ने निर्माणाधीन कार्यों के अंतर्गत कास्टिंग की प्रगति की जानकारी ली और रिटेनिंग वॉल के निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए स्पष्ट वर्क प्लान तैयार किया जाए तथा चरणबद्ध तरीके से कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.