चंपावत में खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग की कार्रवाई
औषधि निरीक्षक हर्षिता ने 4 मेडिकल स्टोर की जांच की
देवभूमि टुडे
चंपावत। खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग ने आज 25 मार्च को 4 मेडिकल स्टोरों का मुआयना किया। मेडिकल स्टोरों में भंडारित औषधियों के रखरखाव, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता और दवाओं से संबंधित क्रय-विक्रय बिलों के रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकांश मेडिकल स्टोरों का संचालन निर्धारित नियमों के अंतर्गत किया जा रहा था।

औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि पुलिस लाइन क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर में बिल सत्यापन और रजिस्टर अपडेट नहीं हुए थे। मेडिकल स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस देते हुए दस्तावेजों को अपडेट कर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.