Sunday Jun 14, 2026

एक सिलिंडर वालों को 25 दिन में और उज्जवला उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर

देवभूमि टुडे

चंपावत। अगर आपके पास DBC (डबल बुकिंग कनेक्शन) है, तो अब सिलिंडर की रिफिलिंग 25 दिन में नहीं हो सकेगी। अब सिलिंडर की रिफिलिंग के बीच 35 दिन का अंतराल होना जरूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने ये जानकारी दी।

 

कहा कि DBC उपभोक्ताओं के सिलिंडर की रिफिलिंग 35 दिन बाद होगी। जबकि SBC (सिंगल बुकिंग कनेक्शन) वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद सिलिंडर दिया जाएगा। इसी तरह उज्जवला कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का दूसरा सिलिंडर 45 दिन बाद रिफिल दिया जाएगा। एक माह पूर्व तक DBC उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर की रिफिलिंग 21 दिन बाद हो रही थी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.