Thursday Mar 26, 2026

संस्कृति व परंपरा के साथ ही आधी आबादी को भी कर रहे सशक्त: विनीता फर्त्याल

धूरा मंडल के अमोड़ी में हुए कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। BJP धूरा मंडल के अमोड़ी में महिला मोर्चा कुमाऊं की संयोजक और बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल की मौजूदगी में आज 25 मार्च को शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कन्याओं का पूजन किया गया। सामूहिक भजन गायन हुआ।

अमोड़ी में शक्ति पूजन कार्यक्रम।

कुमाऊं की BJP महिला मोर्चा संयोजक विनीता फर्त्याल ने कहा कि शक्ति पूजन कार्यक्रम के जरिए न केवल भारतीय संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है, बल्कि आधी आबादी को भी सशक्त किया जा रहा है। शक्ति पूजन कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा, सुंदर सिंह बोहरा तारा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.