Thursday Apr 30, 2026

7.30 बजे से 2.05 बजे के बजाय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे स्कूल

चंपावत जिले के ग्रीष्मावकाश वाले इंटर तक के विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 10 मई तक लागू की गई नई व्यवस्था

देवभूमि टुडे

चंपावत। भीषण गर्मी के मद्देनजर चंपावत जिले में इंटर तक के स्कूलों   के खुलने-बंद होने के समय में आज 30 अप्रैल से आंशिक बदलाव किया गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी एवं Heat Wave की संभावना के चलते समय में यह परिवर्तन किया गया है।

 

मुख्य शिक्षधिकारी मान सिंह।

मौसम विश्लेषण के अनुसार तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि से स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और Dehydration सहित अन्य खतरों से बचाव के लिए ये कदम उठाया गया है। मुख्य शिक्षधिकारी मान सिंह ने बताया कि जिले के मैदानी एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सभी ग्रीष्मावकाश वाले (सरकारी एवं गैर-सरकारी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्र 29 अप्रैल से 10 मई तक सुबह 7:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। पहले यह समय 7.30 बजे से 2.05 बजे तक था। वहीं शीतावकाश वाले स्कूल पूर्व निर्धारित समय (7.30 बजे से 2.05 बजे तक) के अनुसार ही संचालित होगे।

CEO मान सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। साथ ही, उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी अपील की है कि बच्चों को तेज धूप एवं गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने के लिए जागरूक करें।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.