Monday Apr 20, 2026

सीमांत गांव पोलप में दी गई बेसिक जानकारी

बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत/तल्लादेश। नेपाल सीमा से लगे वाइब्रेंट गांव पोलोप में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। उप कमांडेंट करन चौहान की अध्यक्षता में प्रशिक्षण में तामली, कारी, पोलोप, सिमिया, रॉयलगांव, नाग गांव और आसपास के सीमावर्ती गांव के 63 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों को सशस्त्र बलों के विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान होने वाले लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार की जानकारी दी गई। साथ ही सशस्त्र बलों में सेवा के महत्व से भी रूबरू कराया गया।

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक/युवतियों को सही मार्गदर्शन देकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित कर भविष्य के लिए दिशा देना है। कार्यक्रम के दौरान तामली समवाय प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान विपिन सिंह, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, युधिष्टर बिष्ट के अलावा SSB के कार्मिक मौजूद थे।

चंपावत जिले के बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इस रैली एवं अन्य अर्ध सुरक्षा बल व पुलिस की भर्ती के लिए SSB ने तीसरे दिन भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम 17 फरवरी तक सीमांत क्षेत्र में चलेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.