Saturday Sep 19, 2026

नशामुक्त परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण अभियान के संयोजक प्रकाश जोशी शूल का नशे के खिलाफ अभियान

क्वेरालाघाटी के भोलेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर हुआ कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। नशामुक्त परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण अभियान के संयोजक प्रकाश जोशी शूल ने क्वेरालाघाटी के भोलेश्वर मंदिर में आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर  आयोजित जय भोलेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के खिलाड़ियों और युवाओं से नशात्याग करने की अपील की है। कहा कि नशामुक्त युवा नशामुक्त समाज का निर्माता है। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए

नशे का संपूर्ण त्याग करने की नसीहत दी।

 

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना ने युवाओं से नशे को ना कहने की अपील की। उन्होंने भोलेश्वर मंदिर विकास एवं मेला समिति को बताया कि भोलेश्वर मंदिर विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनराशि प्रदान कराई है। शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त होने पर कार्य आरम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर मटेला केग्राम प्रधान अजय नरियाल, बुड़ाखेत के ग्राम प्रधान रुद्रसिंह महर, कोयाटी के प्रधान पनीराम, महेश चंद्र, दिनेश चंद्र, भुवनेश जोशी, माधवानंद नरियाल, हेतसिंह बोहरा आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.