Wednesday Feb 18, 2026

प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार की जानकारी दी गई

बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत/गुमदेश। नेपाल सीमा से लगे गांवों में 13 फरवरी से शुरू भर्ती पूर्व प्रशिक्षण आज 17 फरवरी को संपन्न हुआ। पांचव व अंतिम प्रशिक्षण गुमदेश के मढुवा-रौसाल में हुआ। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर संचालित 5 दिनी प्रशिक्षण में 280 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण चंपावत जिले के बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में उपयोगी होगा।  

युवाओं को प्रशिक्षित करते SSB के अधिकारी।

प्रशिक्षण में ग्रामीणों को सशस्त्र बलों के विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान होने वाली लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार की जानकारी दी गई। साथ ही सशस्त्र बलों में सेवा के महत्व से भी रूबरू कराया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि भर्ती पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक/युवतियों को सही मार्गदर्शन देकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित कर भविष्य के लिए दिशा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट शिव राम, सुनीता टम्टा, याकूब अली, चन्द्र प्रकाश, निर्मला मुरारी, बसंत भट्ट, एसआई जगत सिंह रौंकली, दिवान सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.