चंपावत स्थित वाहिनी मुख्यालय में विशेष योग सत्र हुआ
13 मार्च से चल रहा है “100 दिवसीय योग काउंटडाउन”
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में SSB पंचम वाहिनी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के लिए 100 दिन का योग काउंटडाउन कार्यक्रम की समीक्षा की। अभियान के तहत चंपावत स्थित वाहिनी मुख्यालय में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें SSB कर्मियों ने हिस्सा लिया।



पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय के साथ ही पंचम वाहिनी की सभी 18 सीमा चौकियों में जवानों और सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तैयारी के रूप में 13 मार्च 2026 से “100 दिवसीय योग काउंटडाउन” अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसकी नियमित रूप से समीक्षा भी की जा रही है।
© 2026. All Rights Reserved.