उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सुबह कार्य बहिष्कार किया था
AGM से वार्ता के बाद रोडवेज कर्मी काम पर लौटे
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 10 मार्च को कार्य बहिष्कार शुरू किया। अलबत्ता AGM से वार्ता के कुछ घंटे बाद कर्मी काम पर लौट आए। कर्मचारी यूनियन पिथौरागढ और लोहाघाट डिपो से आने वाली बसों की तकनीकी जांच के लिए टनकपुर में मैकेनिकों की व्यवस्था करने, मेला स्थल ठुलीगाड़ में रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बुकिंग काउंटर खोलने, टनकपुर रोडवेज बस अड्डे के पास दिन में 3 बार सफाई की व्यवस्था सहित कई मांगें रखीं।
यूनियन के डिपो मंत्री प्रवीण कुमार ने बताया कि AGM केएस राणा से सकारात्मक वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है। वार्ता के दौरान प्रवीण जोशी, नीरज सिंह, हरीश जोशी, रवि शर्मा, शेर सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट, जमुना, रविंद्र बोरा, धन गिरी, लइक हसन, डूंगर सिंह, प्रकाश नाथ, भुवन रोतैला, मुकेश महर, जगदीश मिश्रा, अनुराग सिंह, अमित चंद, दरबार राम, धीरज, ललित नाथ आदि कर्मचारी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.