Friday Apr 17, 2026

चंपावत में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित  समीक्षा बैठक

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आज 16 अप्रैल को कलक्ट्रेट में हुई वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित  समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

समीक्षा बैठक।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की प्रगति, लंबित कारणों एवं प्रक्रियागत बाधाओं को दूर करने की समीक्षा की गई। DM ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, पूर्ण विवरण, आवश्यक अभिलेखीय दस्तावेज एवं अनुमोदन से संबंधित प्रपत्र निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

बैठक में विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। कहा कि वन, राजस्व, लोक निर्माण एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी संवाद एवं सहयोग के माध्यम से कार्य करें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध एवं सुचारु निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्तर पर कोई बाधा आ रही है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर उच्च स्तर पर अवगत कराया जाए।

DM मनीष कुमार ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रकरण विकास कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं, अतः इनका शीघ्र निस्तारण जनहित के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, SDO वन सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के EE मोहन पलड़िया, लोहाघाट के EE हितेश कांडपाल, जिला पंचायत के AMA कमलेश सिंह बिष्ट, PMGSY के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.