कल 8 बजे मल्लाडेश्वर में होगा अंतिम संस्कार
70 वर्ष के कलोनी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे, गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत डाकघर के सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर कृष्णानंद कलोनी का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ कॉलोनी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां कल 9 मार्च को उनका निधन हो गया। कल 11 मार्च को सुबह 8 बजे मल्लाडेश्वर के शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मिलनसार और मृदल स्वभाव के धनी रिटायर्ड पोस्टमास्ट कलोनी के निधन पर क्षेत्र के लोगों एवं कई संगठनों ने शोक जताया है।

निधन पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, गौरव पांडेय विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, कमलेश राय, भगवत राय, प्रकाश पांडेय, भगवत कलखुड़िया, सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्याम पांडेय, प्रताप सिंह बिष्ट, मोहन राय, महेंद्र सिंह बोहरा, धरम सिंह अधिकारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, भाजपा नेता सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी आदि ने शोक जताया।
© 2026. All Rights Reserved.