चंपावत जिले मं 2026-27 और 2027-28 के लिए हुआ आवंटन, देशी में 2% और विदेशी में 4% की वृद्धि
चंपावत जिले में खोली जाएगी 4 नई दुकानें
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में शराब की दुकानों के लिए लॉटरी नहीं होगी। चंपावत जिले की सभी 15 दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। ये नवीनीकरण दो साल के लिए किया गया है। अलबत्ता जिले में शराब की 4 नई दुकानें खोली जाएंगी।

जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह ने बताया कि चंपावत जिले की 8 देशी और 7 विदेशी शराब की दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। देशी दुकानें 2% और विदेशी दुकानों से 4% अधिक राजस्व प्राप्त होगा। 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 के लिए इन दुकानों का नवीनीकरण हुआ है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 10 माह में इन दुकानों से अधिभार, व्यवस्थापन और आबकारी शुल्क के रूप में 78 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं आबकारी विभाग नए वितीय वर्ष के अप्रैल से जिले के मंच, अमोड़ी, वालिक और पनार में एक-एक नई दुकान खोलेगा। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया की जाएगी। हर दुकान से 4.50 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व लिए जाने का लक्ष्य है।
© 2026. All Rights Reserved.