चंपावत के SP अजय गणपति ऊधमसिंह नगर भेजे गए
20 IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पिथौरागढ़ की SP रेखा यादव चंपावत की नई पुलिस अधीक्षक होंगी। शासन ने आज 13 फरवरी को 20 IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जनवरी 2024 को SP के रूप में चंपावत में आए अजय गणपति का 21 माह का कार्यकाल रहा।



© 2026. All Rights Reserved.