Saturday Apr 25, 2026

टनकपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर की थी बस सेवा की शुरूआत,  लेकिन पिछले कुछ समय से बंद है AC बस सेवा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर खाटू श्याम के लिए पूर्व में संचालित रोडवेज की AC बस बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में टनकपुर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम के लिए टनकपुर से संचालित की गई AC बस सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

बताया गया कि दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर टनकपुर से खाटू श्याम के लिए AC बस सेवा की शुरूआत की थी। लेकिन पिछले कुछ समय से यह सेवा बंद है। व्यापारियाें का कहना है कि परिवहन निगम ने खाटू श्याम के लिए चलने वाली एसी बस सेवा बगैर पूर्व सूचना के बंद कर दी है। उसके बदले में साधारण बस सेवा शुरू की गई है, जो आए दिन खराब रहती है। जिससे व्यापारियों तथा क्षेत्र लोगों में नाराजगी है। ज्ञापन में पूर्व की तरह एसी बस सेवा का संचालन करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.