लोहाघाट में शुरू धरने में कांग्रेस, उक्रांद, किसान यूनियन सहित कई संगठनों ने दिया समर्थन
12 साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री ने किया था ऐलान
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में लॉ फैकल्टी (विधि संकाय) खोलने को लेकर लोहाघाट में लोगों में गुस्सा है। संकाय खोलने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आज 17 फरवरी से गांधी चौक में 3 दिनी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में शुरू धरने में भारतीय किसान यूनियन, पूर्व सैनिक लीग संगठन, यूकेडी, कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता भी साथ हैं।


लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की घोषणा को 12 साल से अधिक बीतने के बावजूद विधि संकाय खुलना तो दूर इस दिशा में कदम तक नहीं उठाए जा सके हैं। इसका खामिया जिले के युवक भुगत रहे हैं। जो युवा वकालत में भविष्य बनाना चाहते है, उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरी जगह जाने को मजबूर हो रहा है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्ग के युवाओं के सामने मुश्किलें आ रही है। वक्ताओं ने विधि संकाय खोलने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही लोहाघाट में इस दिशा में कदम नहीं उठाया जाएगा, तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में शामिल थे ये लोग:
प्रहलाद सिंह मेहता, शैलेंद्र राय, राजू भैया, लोकेश पांडेय, राजकिशोर शाह, दीपक शाह, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत, मोहन चंद्र पांडेय, पूर्व सैनिक लीग संगठन जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस देव, अक्षत ओली, अजय गोरखा, प्रकाश चंद्र पुनेठा, दीपक शाह, सुनील आदि।
कांग्रेसी सीएम बहुगुणा ने अक्टूबर 2013 में की थी घोषणा:
लोहाघाट में विधि संकाय खोलने का ऐलान तत्कालीन कांग्रेस की सरकार के मुखिया विजय बहुगुणा ने 21 अक्टूबर 2013 को किया था। लोहाघाट के दौरे में उन्होंने कई ऐलान किए थे, जिसमें लोहाघाट में लॉ कॉलेज खोलने की भी बात थी। लेकिन इस दिशा में बाद में कोई प्रगति नहीं हुई। 2017 में कांग्रेस की सरकार पदच्युत हुई और भाजपा की सरकार बनी, लेकिन तब भी विधि संकाय के लिए कोई प्रयास नहीं हुए।
© 2026. All Rights Reserved.