तृतीय प्रादेशिक वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में
चंपावत पुलिस की टीम ने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते
रामनगर में 17 अप्रैल से 3 दिन तक हुई प्रतियोगिता
देवभूमि टुडे
चंपावत। IRB (इंडियन रिजर्व बटालियन) प्रथम रामनगर में हुए तृतीय प्रादेशिक वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता (वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं योगा) में चंपावत पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। चंपावत पुलिस ने 3 स्वर्ण सहित कुल 5 पदक जीते। प्रतियोगिता रामनगर में 17 अप्रैल से 3 दिन तक हुई।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक अपर उप निरीक्षक ममता कुटियाल ने 86 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग एवं 84 किलोग्राम पावरलिफ्टिंग में एक-एक स्वर्ण पदक जीते। अपर उप निरीक्षक राजकुमार परिहार ने 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण पदक जीता। कांस्टेबल कुंदन 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग एवं 94 किग्रा पावरलिफ्टिंग में 2 रजत पदक जीते। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने तीनों विजेताओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
© 2026. All Rights Reserved.