Saturday Sep 19, 2026

NDA में 22 वीं रेंक लाने वाले

चंपावत के आयुष्मान के पिता ASI सागर सिंह बिष्ट का DM मनीष कुमार ने किया सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के आयुष्मान ने NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की परीक्षा में देश में 22वीं रैंक हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि पर DM मनीष कुमार ने आयुष्मान के पुलिस विभाग में कार्यरत पिता,  सागर सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सागर सिंह बिष्ट उत्तराखंड पुलिस में अपर उप निरीक्षक हैं।

 

DM ने आयुष्मान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि चंपावत जिले के लिए गर्व का विषय है। आयुष्मान की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

आयुष्मान के ASI पिता सागर सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते DM मनीष कुमार।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.