Wednesday Apr 22, 2026

किरोड़ा नाले के पास टनकपुर के कुंदन सिंह अधिकारी को 870 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

SOG टीम की कार्रवाई  

देवभूमि टुडे

चंपावत। SOG( सोशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम ने टनकपुर क्षेत्र से 870 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के  नेतृत्व में SOG टीम ने चेकिंग के दौरान पूर्णागिरि रोड किरोड़ा नाले के पास एक व्यक्ति को 870 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कुंदन सिंह अधिकारी निवासी थ्वालखेड़ा टनकपुर के खिलाफ NDPS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में ASI गणेश बिष्ट, HC तपेंद्र जोशी,  मोहम्मद नासिर, उमेश राज, कुलदीप सिंह और ललित कुमार शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.