Friday Mar 13, 2026

SOG व बनबसा पुलिस की  कार्रवाई में 768 नशे के कैप्सूल बरामद हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा पुलिस एवं SOG टीम ने नशे के कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 11 मार्च को चेकिंग के दौरान बनबसा धनुष पुल के पास पुलिस टीम ने शादाब उर्फ शाहदाब (20) निवासी इस्लामनगर, खटीमा,  ऊधमसिंह नगर के कब्जे से 96 पत्तों में कुल 768 कैप्सूल Proxyco Spas बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार किया। 768 कैप्सूलों में प्रतिबंधित साल्ट Tramadol Hydrochloride व Acetaminophen पाया गया।

 

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है। अभियुक्त  की गिरफ्तारी और अवैध नशे के कैप्सूलों की बरामदगी में SOG के कांस्टेबल उमेश राज की विशेष भूमिका रही। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कैप्सूलों का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। ये कैप्सूल मझोला, पीलीभीत के एक संदिग्ध मेडिकल स्टोर से लाकर टनकपुर के रास्ते नेपाल ले जा रहा था।

वहीं औषधि निरीक्षक हर्षिता के अनुसार कैप्सूल बिना चिकित्सकीय पर्चे के बेचना या बिना लाइसेंस परिवहन करना NDPS अधिनियम के अंतर्गत अपराध है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.