Thursday Feb 12, 2026

BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने उठाई आवाज

एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेज भारत रत्न देने का आग्रह किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आज 11 फरवरी को 58वीं पुण्यतिथि  पर कई स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं पंडित उपाध्याय को भारत रत्न देने की भी मांग उठने लगी है। BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने इस संबंध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिख एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मरणोपरांत भारत रत्न देने का आग्रह किया है।

दीप चंद्र पाठक।

 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक, राष्ट्रवादी नेता तथा “एकात्म मानववाद” के प्रणेता थे। उनका “अंत्योदय” का सिद्धांत — समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना — आज भी राष्ट्र की नीतियों का मार्गदर्शक सिद्धांत है। उनका सादगीपूर्ण एवं राष्ट्रसमर्पित जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

पाठक ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की भावना है कि ऐसे महान राष्ट्रपुरुष को “भारत रत्न” से सम्मानित कर राष्ट्र उनकी अमूल्य सेवाओं का सम्मान करे। यह मांग किसी दल या व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि जनभावना की अभिव्यक्ति है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.