Friday Mar 13, 2026

मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किया आदेश

जनवरी के तीसरे सप्ताह से खाली था पूर्णागिरी तहसील के SDM का पद

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी (टनकपुर) तहसील के SDM का पद डेढ़ माह से अधिक समय से खाली है। इस वजह से 27 फरवरी से शुरू पूर्णागिरी मेले के मजिस्ट्रेट की अतिरिक्त जिम्मेदारी चंपावत के SDM को दी गई थी। अलबत्ता अब मेले की स्थाई रूप से व्यवस्था के लिए मुनस्यारी के SDM को मेला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। आज 12 मार्च को इस संबंध में मंडलायुक्त दीपक रावत ने आदेश जारी किए हैं।

 

पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील के SDM ललित मोहन तिवारी को पूर्णागिरी मेले का मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। आदेश में कहा गया है कि मेले की व्यवस्थाओं और बेहतर संचालन के लिए ये नई व्यवस्था की गई है। टनकपुर के SDM का पद खाली होने के बाद DM मनीष कुमार ने इस पद पर तैनाती को लेकर शासन से आग्रह किया था। पूर्णागिरी धाम का सरकारी मेला 15 जून तक चलेगा। वैसे चंपावत जिले में अभी लोहाघाट के SDM का पद खाली है। पाटी की SDM नीतू डांगर के पास लोहाघाट का भी अतिरिक्त चार्ज है।

मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.