बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में आज 28 फरवरी को आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर में 83 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। DM मनीष कुमार ने शेष समस्याओं के तत्काल निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।



भूपेंद्र दत्त उपाध्याय ने जलभराव से हो रही परेशानी, कलावती देवी ने विद्युत पोल हटाने, सुनीता देवी ने जन्म प्रमाण पत्र में तिथि संशोधन संबंधी शिकायत, मीका डेविड ने स्थायी निवास आवेदन निरस्तीकरण का मामला रखा। शांति देवी एवं गोदावरी भट्ट ने राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। चांदनी सौरभ एवं रुकसार राशिद ने UCC के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की समस्या उठाए जाने पर शिविर स्थल पर ही उनका पंजीकरण कराया गया। उर्मिला मंडल एवं संध्या सरकार की लंबित पेंशन की शिकायत का भी मौके पर निस्तारण किया गया। नवनीत कौर ने नंदा गौरा योजना से संबंधित प्रकरण रखा। जबकि आशा भट्ट ने श्रम कार्ड, आवास एवं गैस कनेक्शन संबंधी समस्याएं रखी। बंगाली कालोनी के निवासियों ने आवास, पेयजल, सड़क एवं विधवा पेंशन की सामूहिक मांग रखी। संजय प्रीति ने अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
DM ने संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर सभी प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण, पूर्ति एवं कृषि विभाग को पेंशन एवं राशन कार्ड संबंधी मामलों में स्थलीय सत्यापन कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, CDO डॉ. जीएस खाती, SDM अनुराग आर्या, पालिका के EO दीपक बुढ़लाकोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.