Wednesday May 6, 2026

पाटी ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा नए जिलाध्यक्ष

चंपावत में पूरी हुई गठन की प्रक्रिया

देवभूमि टुडे

चंपावत। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर प्रकाश सिंह माहरा को मनोनीत किया गया है। आज 28 फरवरी को इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। बैठक में सभी चारों ब्लॉकों के अध्यक्ष मौजूद थे।बिसराड़ी के ग्राम प्रधान व बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष निर्मलनाथ ने जिलाध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान खुतेली एवं पाटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा का नाम प्रस्तावित किया। चंदनी की ग्राम प्रधान एवं चंपावत ब्लॉक के अध्यक्ष प्रमिला ज्याल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। ढोरजा के ग्राम प्रधान व लोहाघाट ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष पवन भट्ट ने समर्थन किया। 

जिलाध्यक्ष बनने पर माहरा ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं ग्राम प्रधानों का आभार जताया। कहा कि ग्राम प्रधानों के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्षों ने नए जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण करने के अलावा बुकें देकर सम्मानित किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.