चंपावत जिले में 1200 से अधिक सिलिंडर बंटे
चंपावत गैस वितरण केंद्र को मिली सिलिंडरों की तीन गाडिय़ां मिलीं
देवभूमि टुडे
चंपावत। प्रशासन का दावा है कि चंपावत जिले में गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है, लेकिन जमीनी स्थिति दावों की तस्दीक नहीं करती। चंपावत जिले के अधिकांश केंद्रों में उपभोक्ताओं का हुजूम था। लंबी कतार लगी थी, कई जगह पुलिस के इंतजामात के बीच गैस बांटी गई। आज 14 मार्च को 1255 गैस सिलिंडर वितरित हुए। वहीं चंपावत में आज 157 लोगों के गैस सिलिंडर रिफिल हुई, लेकिन काफी संख्या मेें लोग कई घंटे लाइन में लगने के बाद मायूस लौटे। लोनिवि कर्मी चिंतामणि कापड़ी, नितेश सिंह बोनाल, राजेंद्र प्रसाद, राधा जोशी, गोविंदी देवी सहित काफी उपभोक्ता मायूस लौटे।
प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि चंपावत में दो गाड़ी गैस सिलिंडर आज देर शाम पहुंच गई है।लोहाघाट के गैस प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि कल 15 मार्च के लिए 3 गाडिय़ों की डिमांड की गई है। टनकपुर गैस केंद्र की ओर से भी 2 गाड़ियों की मांग की है। देवीधुरा के प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि 127 सिलिंडर आज बंटे हैं और 124 सिलिंडर का स्टॉक है। साथ ही सिलिंडर की 1 गाड़ी की डिमांड की गई है।
वहीं प्रशासन ने कहा कि जिले में रसोई गैस की कतई कमी नहीं है। लोगों से पैनिक में न आने की अपील की है। कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग कराई है, उन्हें पूर्व की तरह उनके घर पर ही सिलिंडर पहुंचाया जाएगा।
चंपावत जिले में आज वितरित गैस सिलिंडरों की संख्या:
चंपावत: 157
लोहाघाट: 427
टनकपुर: 543
देवीधुरा: 127
चंपावत जिले में इन स्थानों पर वितरित होगा गैस सिलिंडर:
चंपावत: मादली और जूप।
लोहाघाट: खूना और रायनगर चौड़ी।




SDM ने किया चंपावत गैस गोदाम का निरीक्षण:
घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति रखने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों पर निगरानी रख रहा है। शनिवार को एसडीएम नीतू डांगर ने SDM गैस गोदाम का औचक निरीक्षण कर वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया। स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में उपलब्ध सिलिंडरों का मिलान अभिलेखों के अनुसार सही पाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बृजमोहन आर्या भी मौजूद थे।
डिलीवरी प्वाइंट व होम डिलीवरी व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग:DSO
जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जिले के रसोई गैस उपभोक्ताओं से डिलीवरी प्वाइंट और होम डिलीवरी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने अनावश्यक रूप से गैस गोदामों पर न जाने की अपील की कि संबंधित गैस एजेंसी में जाकर ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। तकनीकी समस्या दूर होने पर ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर अपने निर्धारित स्थान (घर या प्वाइंट) पर गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं।
© 2026. All Rights Reserved.