POCSO सहित कई धाराओं में टनकपुर कोतवाली में मामला दर्ज, गिरफ्तार किया गया आरोपित
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र के एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध POCSO सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग के पिता की ओर से टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि कल शुक्रवार की दोपहर अजहर निवासी पेट्रोलपंप टंकी के पास, इस्लामनगर न्यूरिया जिला पीलीभीत ने उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए गलत मंशा से छाती व अन्य जगह हाथ फेरा। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग के पिता के मुताबिक आरोपित को आम तुड़वाई के लिए बुलाया था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध धारा 74, 351 (2) BNS एवं 7/8 POCSO अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। SI गुरविंदर कौर मामले की जांच कर रही हैं।
© 2026. All Rights Reserved.