देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का धरना आज 11 फरवरी को भी जारी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह पुजारी ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण (म्युचुअल ट्रांसफर) को लेकर 6 फरवरी को प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया था। लेकिन विभागाध्यक्ष द्वारा इस प्रदर्शन का कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे कर्मियों में नाराजगी बढ़ गई। 9 फरवरी से उत्तराखंड के लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी पूर्ण कार्यबहिष्कार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लोहाघाट परिसर में NH लोहाघाट और लोनिवि के कर्मचारियों ने धरना दिया। घरने में सुरेंद्र सौंन, निर्मल कुमार जोशी, रेनू पुनेठा, मीना अधिकारी, प्रमोद कुमार, किरन जोशी, पंकज बोहरा आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.