ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा NHPC: मंत्री गणेश जोशी
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एक दिवसीय भ्रमण पर टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी बनबसा पंहुचे। इस दौरान पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने उनका स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टनकपुर पावर स्टेशन में विभिन्न मशीनों, टरबाइनो और विद्युत उत्पादन संबंधी जानकारी ली l पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को क्षेत्र में NHPC द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि NHPC राज्य में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है l
© 2026. All Rights Reserved.