खंड शिक्षाधिकारी ने चेतावनी दी
बाराकोट ब्लॉक में 3 स्कूल समय से पहले बंद
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक में स्कूलों के बंद होने के निर्धारित समय से पहले तीन शिक्षक बाजार में दिखे। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को चेतावनी जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट ने बताया कि बाराकोट में आज 11 फरवरी को BEO को स्कूल बंद होने से कुछ समय पूर्व 3 स्कूल (एक इंटर कॉलेज, एक प्राथमिक विद्यालय और एकउच्च प्राथमिक विद्यालय) के शिक्षक बाजार में दिखे। BEO ने शिक्षकों से निर्धारित समय से पूर्व स्कूल बंद करने पर पूछताछ की, तो शिक्षकों ने गुलदार की दहशत का हवाला दिया। लेकिन BEO ने इस जवाब को संतोषजनक न मानते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
खंड शिक्षाधिकारी कमल भट्ट ने बाराकोट क्षेत्र के सभी विद्यालयों को विभागीय समय सारिणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही भविष्य में समय सारिणी का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों और कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गईहै।
© 2026. All Rights Reserved.