UPSC CSE में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले बाराकोट ब्लॉक के छुलापैं निवासी अनुज पंत और उनके माता-पिता का लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने स्वागत किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। UPSC की 2025 की CSE परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले बाराकोट के अनुज पंत का विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने आवास पर स्वागत किया। आज 26 मार्च को लोहाघाट में हुए सम्मान समारोह में अधिकारी ने बाराकोट ब्लॉक के छुलापैं निवासी अनुज पंत, उनके पिता दिनेश चंद्र पंत और मां मीना पंत का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि अनुज पंत की यह उपलब्धि न केवल बाराकोट क्षेत्र और चंपावत जिले के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर अनुज पंत ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई करके भी सफलता का शिखर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि दूरदराज के युवाओं की भी बेहतर संसाधनों तक पहुंच सकें। संचालन शैलेंद्र राय ने किया। कार्यक्रम में पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगीरथ भट्ट, अमर सिंह कोटियाल, अशोक माहरा, भुवन चौबे, कविराज मौनी, संजय जोशी, खुशाल मेहता, प्रकाश साह, रघुवर मुरारी, अशोक फर्त्याल, बल्लू माहरा आदि मौजूद थे।
CSE में लगातार दूसरी बार सफल रहे अनुज पंत:
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के छुलापै गांव के अनुज पंत को 2025 में UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) CSE (सिविल सेवा परीक्षा) में 69वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें पिछले साल भी UPSC CSE में 315वीं रैंक मिली थी और वे हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। छुलापै गांव के मूल निवासी अनुज पंत वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद से हुई। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत एक प्राइवेट कंपनी में सेवारत हैं जबकि मां मीना पंत गाजियाबाद के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।
© 2026. All Rights Reserved.