बाराकोट के सुगंरखाल में मूर्छित हाल में पड़ा मिला गुलदार
5-6 साल के गुलदार के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं
पशुपालन विभाग की टीम कर रही है गुलदार का इलाज
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के सुंगरखाल गांव के पास एक मूर्छित नर गुलदार का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने गुलदार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
आज 17 फरवरी को सुंगरखाल गांव के पास एक गुलदार केमूर्छित हाल में पड़े होने की सूचना दी। अलबत्ता डर के कारण लोग उसके पास नहीं जा रहे थे। काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार को सावधानीपूर्वक कैद (रेस्क्यू) किया और वन विभाग की छीड़ा चौकी में लाकर रखा।
रेंजर राजेश जोशी के मुताबिक गुलदार के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। गुलदार की उम्र 5-6 साल होगी। लोहाघाट से पशुपालन विभाग की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल गुलदार का इलाज चल रहा है। हालत सामान्य होने पर गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। रेस्क्यू कार्य में वन कर्मी प्रकाश गिरी, नंदाबल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र त्रिवेदी, दीवान, किशन आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.