Wednesday Feb 4, 2026

अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से लाए पवित्र जल से स्नान और पूजनलड़ीधूरा मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई 

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया 

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के  ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के लड़ीधूरा मां भगवती देवी की आज माघ पूर्णिमासी को पुनःस्थापना हुई। अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से लाए गए पवित्र जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्य पुरोहित पडित तारादत्त जोशी ने सभी धार्मिक गतिविधियों को कराया। दिनभर भजन-कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यकम हुए। 

इस मौके पर भंडारा भी हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जन सहयोग से निर्मित लड़ीधूरा के मां भगवती के काम की शुरुआत 2021 से हुई। आयोजन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी योगी सहित कई लोगों ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.