टनकपुर में 360 रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण हुआ
चंपावत व लोहाघाट में कल बटेंगे सिलिंडर
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत गैस वितरण केंद्र में आज 16 मार्च को सन्नाटा रहा। न लंबी कतार थी न कोई मारामारी थी। ये नौबत इसलिए कि इस केंद्र में सिलिंडर नहीं थे। सिलिंडर नहीं होने की सूचना एजेंसी ने एक दिन पूर्व ही उपभोक्ताओंं को दे दी थी, जिससे अफरातफरी नहीं रही। वहीं लोहाघाट गैस एजेंसी में भी गाड़ी नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर का वितरण नहीं हो सका।

अलबत्ता टनकपुर में सोमवार को 360 रसोई गैस सिलिंडरों की खेप पहुंची। एजेंसी ने डिलीवरी प्वाइंट में वितरण किया। चंपावत और लोहाघाट में कल मंगलवार को गैस सिलिंडर का वितरण होगा। लोहाघाट केंद्र के प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि कल मंगलवार को पाटन, लोनिवि कार्यालय के नजदीक और गैस गोदाम के पास सिलिंडर बांटे जाएंगे।
© 2026. All Rights Reserved.