Tuesday Jun 9, 2026

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट पुल के पास कार खाई में गिरी

पुलिस ने युवकों को सुरक्षित निकाला

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट पुल के पास एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो युवक जख्मी हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मी युवकों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।  

बचाव कार्य में लगी पुलिस टीम।

आज 16 मार्च के पूर्वान्ह लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही एक कार (UK 03–3999) घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना मिलते ही बाराकोट पुलिस चौकी और लोहाघाट फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकाला। दोनों घायलों को खाई से निकालकर आपात चिकित्सा सेव 108 की एंबुलेंस से यूपी जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया।

कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर, निवासी गलचौड़ा लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल, निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.