चंपावत व देवीधुरा में नहीं बंटी सिलिंडर, लोहाघाट में 525 और टनकपुर में 362 गैस सिलिंडर वितरित हुए
चंपावत में 1404, लोहाघाट में 2082, टनकपुर में 2000 व देवीधुरा में 150 का बैकलॉग
चंपावत व देवीधुरा में 234-234, टनकपुर में 360 व लोहाघाट को 222 सिलिंडर प्लांट से मिलेंगे
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में आज 19 मार्च को 887 LPG सिलिंडरों का वितरण हुआ। अलबत्ता सिलिंडर नहीं होने से चंपावत और देवीधुरा में गैस सिलिंडर नहीं बंट सके। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद रसोई गैस उपभोक्ताओं की लंबी कतार बरकरार है। चंपावत जिले में बैकलॉग 5 हजार पार हो गया है। प्लांट नहीं आने से चंपावत आर देवीधुरा में रसोई गैस सिलिंडर नहीं बंट सके। चंपावत में कई उपभोक्ता गैस वितरण केंद्र तक आए, लेकिन मायूस लौटे।
वहीं लोहाघाट में दो डिलीवरी प्वाइंट और गैस गोदाम के पास कुल 525 सिलिंडर वितरित किए गए। टनकपुर में 360 रसोई गैस सिलिंडर व 2 कॉमर्शियल सिलिंडर बांटे गए। व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए प्रशासन और पूर्ति विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। कल 20 मार्च को चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर और देवीधुरा में गैस सिलिंडर का वितरण होगा।
© 2026. All Rights Reserved.