डिलीवरी प्वाइंट में भी अफरातफरी
चंपावत में कई जगह 951 रुपये के स्थान पर 1 हजार रुपये वसूले जाने के आरोप, डिलीवरी प्वाइंट के प्रतिनिधि का इनकार
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में आज 25 मार्च को रसोई गैस के 1366 सिलिंडर वितरित हुए। टनकपुर में सबसे अधिक 648, चंपावत में 468, लोहाघाट में 240 और देवीधुरा में 10 सिलिंडर बांटे गए। लेकिन चंपावत जिले में 5 हजार से अधिक का बैकलॉग बना हुआ है।
वहीं आज बुधवार को चंपावत के एक वार्ड में डिलीवरी प्वाइंट में कई तरह की अव्यवस्था रही। लाइन से लोगों को सिलिंडर नहीं बंटने के आरोप लगे। इस वजह से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को 951 रुपये मूल्य का गैस सिलिंडर 1000 रुपये देने पड़े। अलबत्ता गैस वितरण करने वाले प्रतिनिधि ने उपभोक्ताओं के आरोपों को नकारा। कहा कि खुले रुपये नहीं होने से ये गलतफहमी पैदा हुई। जिन लोगों की बकाया राशि है, उसे गैस बुक में लिखा जा रहा है।


उपभोक्ताओं से खुले रुपये ले जाने की अपील की:
जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने उपभोक्ताओं से गैस सिलिंडर क्रय करने के लिए खुले रुपये डिलीवरी प्वाइंट पर ले जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी नहीं है, पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ताओं से पैनिक नहीं करने की अपील की है।
कल 26 मार्च में इन जगह वितरित होंगे गैस सिलिंडर:
टनकपुर: ककरालीगेट, थ्वालखेड़ा, गैडाखाली, उचौलीगोठ, वार्ड नंबर 2 व वार्ड नंबर 3
चंपावत: गोरलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम के पास)
लोहाघाट: पोखरखाल।
देवीधुरा: चौड़ाकोट और सिमलखेत।
© 2026. All Rights Reserved.