खटोली निवासी आरोपी ईश्वर राम उर्फ दीपक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस एवं वन विभाग की टीम की कारवाई
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। वन एवं पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चल्थी चेकपोस्ट आज 19 फरवरी को चेकिंग के दौरान पुलिस व वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ दबोचा। आरोपी की पहचान ईश्वर राम उर्फ दीपक (43) निवासी तल्ली खटोली चंपावत के रूप में हुई है। आरोपी को खाल सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बूम वन चौकी एवं चल्थी पुलिस चौकी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.