Wednesday Feb 18, 2026

पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने किया कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल का उद्घाटन

विजेता टीम के अशोक कालाकोटी ने किए दोनों गोल

दूसरे मैच में नैनीताल ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 5 गोल से शिकस्त दी 

चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में कल 18 फरवरी को होंगे तीन मैच

देवभूमि टुडे

चंपावत। KPL (कुमाऊं प्रीमियर लीग) फुटबॉल के उद्घाटन मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित किया। KPL का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में हुआ पहला मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। पहले हाफ तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर थी। अशोक कालाकोटी के निर्णायक गोल से ऊधमसिंह नगर ने मैच एक के मुकाबले दो गोल से जीत लिया। दूसरे मैच में नैनीताल ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 5 गोल से शिकस्त दी।

दोनों टीमों के साथ मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी एवं अन्य लोग।

प्रशांत सिंह ने रेफरी, सुमित सिंह, मिलन, सागर लाइनमैन व ऑफिशियल, विशाल नेगी मैच कमीशनर थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया।

लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत सहयोग कर रहा है। 

उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकुल ढेक, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सभासद रोहित बिष्ट, महेंद सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, नीरज जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।

कल होंगे ये मुकाबले:

18 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से बागेश्वर व अल्मोड़ा। 

दूसरा मैच 1 बजे से ऊधमसिंह नगर व नैनीताल।

तीसरा मैच 4 बजे से चंपावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.