DM, ADM सहित कई अफसरों ने कार्यक्रम में शिरकत की
देवभूमि टुडे
चंपावत। होली पर्व के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय परिसर में आज 3 मार्च को होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर के पत्रकारों एवं कई विभागों के अधिकारियों ने काली कुमाऊँ की पारंपरिक होली का आनंद लिया। पूरा परिसर रंग, उमंग, आत्मीयता और लोक-संस्कृति की मधुर स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा। समारोह के दौरान पत्रकारों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर संगत में कुमाऊँनी खड़ी होली का सामूहिक गायन किया गया।
DM मनीष कुमार ने सभी पत्रकार बंधुओं को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा स्वयं भी होली गायन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, विश्वास, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। ADM कृष्णनाथ गोस्वामी ने भी पत्रकारों को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।



समारोह में पत्रकारों ने भी पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी तथा हंसी-ठिठोली, लोकधुनों और रंगों के उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित इस होली मिलन समारोह का आत्मीयता एवं उत्साह के साथ आनंद लिया। जिला सूचना अधिकारी धीरज सिंह कार्की ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, BDO अशोक अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान सहित सूचना विभाग से आशा गोस्वामी, गीता महर, सुरेश पांडे, खीमानंद जोशी, गोपाल थ्वाल आदि मौजूद थे।



© 2026. All Rights Reserved.