Tuesday May 26, 2026

चंपावत जिले के कम से कम 6 नागरिक खाई के देशों में काम के सिलसिले में गए हैं

प्रवासी नागरिकों और उनके परिजनों के संपर्क में है जिला प्रशासन

देवभूमि टुडे

चंपावत। ईरान और इजरायल युद्ध का असर पूरी दुनिया में है। समूचा विश्व सकते में है। USA और इजरायल के हमले और ईरान के न झुकने के ऐलान से हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसका असर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है। चंपावत जिले के भी कम से कम 6 नागरिक बहरीन, दुबई सहित खाई के देशों में काम के सिलसिले में रह रहे हैं। जिले के जो लोग इन देशों में रह रहे हैं, उनके परिजन चिंतित हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन के स्तर से भी इस संबंध में हर संभव मदद करने की बात कही जा रही है।

 

DM मनीष कुमार ने बताया कि चंपावत जिले के 6 नागरिकों के ईरान और आसपास के देशों में रहने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा प्रशासन सभी तहसील कार्यालयों के जरिए वहां गए लोगों की संख्या और उनकी खैरियत का पता कर रहा है। दूतावासों ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। DM का कहना है कि प्रशासन प्रवासी नागरिकों और उनके परिजनों के संपर्क में है। उत्तराखंड के दिल्ली स्थित स्थानीय आयुक्त के माध्यम से नियमित रूप से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। अभी तक किसी ने वापस आने की इच्छा नहीं जताई है। जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिचालन नंबरों के अलावा DM का नंबर जारी किया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.