Monday Mar 16, 2026

चंपावत के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थापित की जा रही MRI मशीन

देवभूमि टुडे

चंपावत। CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में MRI (Magnetic resonance imaging) मशीन के इंस्टॉलेशन कार्य शुरू हो गया है। DM मनीष कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन CCU का स्थलीय निरीक्षण कर MRI मशीन की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मुआयना करते DM मनीष कुमार।

उन्होंने MRI कक्ष सहित यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों जैसे आइसोलेशन वार्ड, ICU ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर एवं एक्सरे कक्ष का अवलोकन किया। DM ने कार्यो को गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। CCU में ICICI फाउंडेशन ने CSR मद के अंतर्गत MRI मशीन स्थापित की जा रही है। CCU के अंतर्गत 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 ICU वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, MRI कक्ष, एक्सरे कक्ष सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद जिले में गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को जिला स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.