Wednesday May 6, 2026

पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं विमलेश शर्मा, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस,  मीडिया कर्मियों ने जताया शोक

देवभूमि टुड

चंपावत/टनकपुर। वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार शर्मा की मां विमलेश शर्मा (63) का कल 14 मार्च की शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।

विमलेश शर्मा। (फाइल फोटो)

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विकरा गांव निवासी विमलेश लंबे समय से अपने पति सेवानिवृत्त प्रवक्ता बद्री प्रसाद शर्मा और बच्चों के साथ टनकपुर में रह रही थी। बीते सोमवार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज रविवार को उनका अंतिम संस्कार टनकपुर शारदा घाट में किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र विनय कुमार शर्मा और कनिष्ठ पुत्र ओम प्रकाश शर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में रूप सिंह राजपूत, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, अभिषेक शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.