Thursday Mar 5, 2026

नशा हटाओ-जीवन बचाओ के संयोजक सामश्रवा एवं दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य ने रंगों के पर्व को परंपरा एवं मर्यादा के साथ मनाने की दी प्रेरणा

टनकपुर की कर्मचारी काॅलोनी में चलाया गया जागरूक अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की कर्मचारी काॅलोनी में जागरूक अभियान चलाया गया। नशा हटाओ-जीवन बचाओ के संयोजक GIC सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य एवं दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य के नेतृत्व में रंगों के पर्व को परंपरा एवं मर्यादा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। 'आज रंग बरसे, कल पानी को तरसे।' 'पानी बचायें, होली मनायें।' 'होली के रंग, एकता के संग।' 'होली के रंग, मर्यादा के संग।' इन स्लोगनों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।

होली।

कहा गया कि *वैदिक दृष्टि से होली केवल रंग खेलने का ही नहीं, बल्कि प्रकृति,अग्नि और अन्न के प्रति कृतज्ञता जताने और आंतरिक बुराइयों को अपने से दूर करने का एक उच्च आध्यात्मिक पर्व है। इसलिए त्योहार को सादगी, सौहार्द और मर्यादा से मनाते हुए स्वस्थ पर्यावरण में भूमिका निभाने की अपील की गई। इसमौके पर धर्मपाल प्रजापति, आनंद प्रजापति, वाजश्रवा आर्य, अग्निवेश, इंद्रवेश, हर्षवर्धन, यशवर्धन, विनोद, रामबाबू, मयंक, लक्की, लक्षिता, ऋषभ, सोनम, माही, गायत्री कृपा, सुधा देवी, साक्षी, मोनिका, प्रियंका, प्रिया, प्रेरणा, स्वस्ति, सभ्यता संस्कृति, नचिकेता, श्रीयुक्ति आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.